श्रवण के बंशज सावधान
श्रवण के बंशज सावधान
संस्कृतियो के तुम स्वामी हो ।
मै विनत भाव कटिबद्ध खडा
तुम एकलव्य पथगामी हो ।।
जब अनाचार का भाव जगे
जब फैले मन में अधियारा ।
जब नागफनी हो कल्पवृक्ष
तब गह लेता मन असिधारा ।।
पश्चिम -पूरब पर बढता है
नग्नता लिए वह चढता है ।
सब कुछ भौतिकता मे उलझी
संकुचन भाव को गढता है ।।
मर्यादाओं का त्याग किये
जब त्याग भाव से डरता है ।
यह मेरा है यह मेरा है
बस अपनी झोली भरता है ।।
तब दाग लगा जाता उन पर
पश्चिम ने घुटने टेके थे ।
इक सन्यासी विवेक ने तब
निज तप से जिनको फेके थे ।।
धोखा देना कब धर्म रहा
है त्याग भूमि भारत माता ।
लेना हमने कब सीखा है
केवल देना हमको आता ।।
डॉ दीनानाथ मिश्र
डॉ. रामबली मिश्र
13-Apr-2023 07:15 PM
वाह
Reply
ऋषभ दिव्येन्द्र
13-Apr-2023 12:36 PM
लाजवाब
Reply
Punam verma
13-Apr-2023 09:24 AM
Very nice
Reply